भिवाड़ी के चौपानकी थाना पुलिस ने कंपनी की नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों पवन कुमार, मनीष उर्फ बुद्दी, परविन्दर उर्फ दुर्जन व विनोदको गिरफ्तार किया गया। चौपानकी थानाधिकारी नन्दलाल ने बताया कि मुकदमा हाजा अनुसंधान किया जाकर कम्पनी मे लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक किया जाकर वारदात के घटनाक्रम का निरीक्षण किया जाकर आरोपियान की फुटेज के आधार पर चिन्हित कर आसूचना संकल्न एंव मुखबीर मामूर किये गये जिनके बारे मे लगातार आसचूना प्राप्त की जाकर आरोपी पवन कुमार पुत्र स्व० बाल कृष्ण जाति चमार उम्र 20 साल निवासी कोरसम थाना कल्याणपुर जिला फतेहपुर यू०पी० हाल पानी की टंकी के पास चौपानकी थाना चौपानकी जिला अलवर, मनीष उर्फ बुद्दी पुत्र महावीर जाति चमार उम्र 26 साल निवासी बीकेटी गोदाम के पास चौपानकी थाना चौपानकी जिला अलवर को बाद तफ्तीश व पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया व ततपश्चात शेष आरोपियान परविन्दर उर्फ दुर्जन लालचन्द जाति चमार उम्र 22 साल निवासी लंगडबास थाना किशनगढ़ बास जिला अलवर व विनोद पुत्र रमेश उर्फ रम्मी जाति हरीजन उम्र 21 साल निवासी बाँई थाना नूंह मेवात हरियाणा को पकड़ा व तफ्तीश कर गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन टैम्पू नम्बर आरजे 40 पीए 2043 को जप्त किया गया अनुसंधान से पाया गया की उक्त घटना का मुख्य सूत्रधार परविन्दर उर्फ दुर्जन है जो बाहरी राज्यो के लडको को अपने साथ रखकर इनके द्वारा सूनी दुकानों व स्क्रैप आदि कम्पनियो में चोरी करवाकर माल को स्वंय के टैम्पू मे रखकर कबाडियो को सस्ते दामो मे बेचकर चोरी करने वाले साथियो को एक हजार से एक हजार पांच सौ रूपये देकर बाद मे कबाडियो से स्वंय हिसाब किताब कर भुगतान उठाता है। मुकदमा हाजा मे आरोपियान पवन, मनीष उर्फ बुद्दी, परविन्दर उर्फ दुर्जन व विनोद का पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर मुकदमा हाजा माल मशरूका बरामदगी एंव दीगर वारदात खुलने की संम्भावना है जिनसे अनुसंधान जारी है।
पुलिस की गिरफ्त में मुल्जिम( संवाददाता मुकेश कुमार भिवाड़ी अलवर राजस्थान )