नीमकाथाना इलाके में दो बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस की रिकवरी टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें टीम का एक सदस्य बाल बाल बचा। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अलवर के बानसूर निवासी आरोपी धनपत व सोनू से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार एक निजी फाइनेंस कंपनी की टीम भूदोली चौराहे पर खड़ी थी। तभी बिना नम्बर की बाइक पर आए दो सवारों को टीम ने संदिग्ध मानकर रोका तो वे गच्चा देकर डेरा की तरफ भाग गए। जब रिकवरी टीम ने उनका पीछा किया तो बाइक गिरने पर वे उसे छोड़कर टीलों की तरफ भाग गए। इसके बाद भी जब टीम उनका पीछा करती रही तो उन्होंने दो बार फायर किया। जिसमें एक बार गोली रिकवरी टीम के सदस्य नानू के पैरों के बिल्कुल पास लगी। घटना की सूचना पर कोतवाली व सदर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने ग्रामीणों की मदद से दोनों कोदबोच लिया।
इंडियन टी वी न्यूज रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान