विधायक व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने दिया समर्थन
श्योपुर – अगस्त 2021 में आई बाढ़ से प्रभावित हुए बत्तीसा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों का प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने के लिए किया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा । भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूंडला ने जानकारी देते हुए बताया की अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन विधायक बाबू जंडेल व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अतुल चौहान सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों ने समर्थन किया । तहसील कार्यालय परिसर, बड़ौदा पर दिया जा रहा है धरने में बाढ़ पीड़ित प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं । इस अवसर पर किसान कांग्रेस के महासचिव रितेश तोमर, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंशु शुक्ला, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, संजीव कुशवाहा, हरिसिंह जारेला, जसवंत सिंह बछेरी सहित बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित किसान उपस्थित रहे ।