मोहास स्थित भगवान श्री हनुमान मंदिर में भगवान श्री विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्रीमद्भागवत पुराण कथा का आज से शुभारंभ हो चुका है। श्रीमद्भागवत पुराण पंडित श्री नर्मदा प्रसाद दुबे के सानिध्य में किया जा रहा है।
पंडित जी ने कथा में लोगों को बताया कि इन्सान को निरोगी होना चाहिए। क्योंकि दुनियाँ का सबसे बड़ा धन निरोगी काया है। धन का आना भी बना रहे। जिससे जीवन ठीक से चल सके, किन्तु धन ईमानदारी से कमाया हुआ होना चाहिये। धर्म अनुसार इन्सान का आज्ञाकारी पुत्र होना और महिला का पतिव्रता होना भी बताया।
साथ ही बताया कि इन्सान को अपनें बूढ़े मां-पिता को कभी वृद्धाश्रम नहीं छोड़ना चाहिए। जिस तरह एक बूढ़ा पेड़ नहीं काटा जाता, क्योंकि समय आने पर वो भी थोड़ी-बहुत छाया तो देता ही है।
और बताया कि किसी को किसी पुरूष की कमाई नहीं पूछना चाहिए, क्योंकि पुरूष कभी अपनें लिए नहीं कमाता और महिला की कभी उम्र नहीं पूछना चाहिए, क्योंकि महिला कभी स्वयं के लिए नहीं जीती।
इस तरह पंडित जी ने समाज को बहुत अच्छे सन्देश दिये, जो समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करेंगे।
ऋषि उमंग विश्वकर्मा
जिला ब्यूरो चीफ
जिला-दमोह (म. प्र.)