शासकीय जिला हास्पिटल रतलाम मध्य्प्रदेश प्रदेश और जिले के टेक्नीशियन हड़ताल पर और स्वास्थ्य सेवाएं बेसाखी पर लड़खड़ाती हुई बढ़ा रही कदम । हड़ताल की वजह से एमरजेंसी मरीजों को भी दूसरे मिल रही हैं रिपोर्ट ।
लैब में लिया जा रहा स्टाफ की नर्सो व कम अनुभवी से काम ।
जो कार्य डिग्रियां प्राप्त टेक्नीशियन डॉक्टर करते हैं, वह कार्य हड़ताल के कारण अन्य को करना पड़ रहा है ऐसी स्थिति में किसी मरीज के साथ कोई अनहोनी घटना हो जाती हैं या हो जाती है किसी की मौत , तो इसका
जवाबदार कौन शासन या डॉक्टर ।
लैब टेक्नीशियन की हड़ताल आज आठवें दिन भी जारी रही जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला चिकित्सालय के लैब टेक्नीशियन असिस्टेंट अटेंडेंट अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
सभी जांच संबंधी संस्थाओं ब्लड बैंक की व्यवस्थाएं ठप हो चुकी है।
विरोध धरना प्रदर्शन श्री हनुमान चालीसा का पाठ उसके बाद सुंदरकांड का आयोजन फिर मनोकामना पूर्ति एवं शासन को सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया है ।
इसी क्रम में आज हड़ताल के आठवें दिन हड़ताली कर्मचारियों ने अपने रक्त से माननीय शिवराज सिंह जी मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के नाम से पोस्टकार्ड लिखे और अपनी मांगों को मानने के लिए अपने खून की आहुति दी।
जो कर्मचारी कोरोना काल में महामारी के समय विपदा के समय फ्रंट लाइन में खड़े रहकर महामारी से दो-दो हाथ से किया काम तब शासन ने बड़े-बड़े नाम देकर उन्हें काम पर लगाया परंतु जब सेवा कार्य का पारितोषिक देने का अवसर आया तो आज मध्यप्रदेश के लैब टेक्नीशियन असिस्टेंट अटेंडेंट सभी ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
मलेरिया और ट्यूबरकुलोसिस एनसी यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो कि पिछले 8 दिन से पूरी तरीके से ठप हो गए हैं ।
इसके लिए पूर्ण रूप से शासन जिम्मेदार हैं ।
अध्यक्ष श्री भूर सिंह जी डामोर ने बताया कि आज की हड़ताल में भी जिले के समस्त लैब टेक्निशियल के साथ राजकुमार हाड़ा, अनिल राठौड़ ,नीरज गुप्ता ,परमानंद मौर्य ,द्वारका प्रसाद, हिम्मत सिंह, अंकित, विवेक, कमलेश यादव ,भेरूलाल मचार ,विजय सोनी ,सुनीता पाटीदार ,पुष्पा पुरानिया ,रवि वास्कले ,महेश खराड़ी ,भारत सिंह ,सूरज सिंह राठौर ,अंजलि जैन, नेहा जूलियाना ,रुकमणी, वैशाली राय, एवं अन्य सभी साथी उपस्थित रहे तथा सभी ने अपने अपने रक्त से पोस्टकार्ड लिखकर भेजे हैं ।
*इंडियन टी वी न्यूज़ से
ब्यूरो चीफ दौलतराम पाटीदार
जिला अस्पताल रतलाम म प्र,