बड़हलगंज गोला व उरुवा ब्लॉक के ग्रामसभा के चयनित ग्रामप्रधानो को ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एडीजी गोरखपुर के तरफ से मुख्य अतिथि चिल्लूपार विधायक श्री राजेश त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया। इसके पश्चात एसडीएम गोला श्री रोहित मौर्य ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से त्रिनेत्र योजना अंतर्गत सीसीटीवी कैमरा बहुत ही जरूरी और अच्छा है। इससे सभी लोग सुरक्षित रहेंगे लेकिन जहां सीसीटीवी कैमरा लगे वहां उसकी पहचान जरूर लिख देना चाहिए कि आप सीसीटीवी कैमरे की नजर में है। आगे कहा कि पूरे जनपद में ये योजना लागू हो चुकी है।अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था किया। सीओ गोला श्री जगत नारायण कन्नौजिया ने कहा कि जहा समाज में पुलिस की आवश्यकता हो वह समाज असभ्य है और जहां पुलिस की आवश्यकता ना हो वह समाज सभ्य है। जबकि सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा बहुत ही अच्छा है। माननीय विधायक जी ने आये हुए समस्त ग्रामप्रधान व अन्य का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रोहित कुमार मौर्य सीओ जगत राम कन्नौजिया एसओ गोला अश्वनी तिवारी,एसओ उरुवा सुनिल साहनी एसओ बड़हलगंज जयनारायण शुक्ला बीडीओ बड़हलगंज सुरेश मौर्य इंस्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी व एडीओ गोला संजय कुमार व समस्त चयनित ग्रामप्रधान व कार्यकर्तागण सहित अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।
इंडियन टीवी न्यूज सुरजदीप मण्डल ब्यूरो चीफ गोरखपुर की रिपोर्ट।