– रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरियम में हुआ आयोजन
– प्रदेश सरकार के मंत्री प्रभु राम चौधरी मुख्य अतिथि के रुप में हुए शामिल
अहिरवार समाज संघ द्वारा रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री प्रभु राम चौधरी शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान जिले के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया तो वही अहिरवार समाज की उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान भी किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभु राम चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और समाज की उत्कृष्ट विभूतियों का सम्मान करना गौरव का विषय है इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष जनपदों के अध्यक्ष आदि मौजूद रहे|