ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटन में वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

```

रैणी अलवर संवाददाता अशोक कुमार मीना

अलवर जिले की रैणी उपखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत पाटन की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटन में मंगलवार को वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन इस आयोजन के मुख्य अतिथि स्थानीय सरपंच सरोज मीणा द्वारा की गई,कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों सहित मां सरस्वती के दीप पूजन किया गया उसके बाद स्कूल के छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई इस समारोह में स्थानीय सरपंच सरोज मीणा ने मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए छात्राओं द्वारा विभिन्न तरह के देशभक्ति व शिक्षाप्रद आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए कई तरह की योजनाएं जारी है जिसका फायदा छात्र-छात्राओं को पहुंच रहा है सरपंच ने छात्राओं को आह्वान किया की वे अपने गुरुजनों से मार्गदर्शन प्राप्त करें और अच्छे अंक प्राप्त कर अपने गुरुजनों व माता पिता व स्कूल गांव क्षेत्र का नाम रोशन करें इस बात से छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला मुख्य अतिथि सरपच सरोज मीणा का विद्यालय परिवार की तरफ से शोल उड़ाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया साथ ही सभी अतिथियों का साफा व फूल मालाओं से स्वागत सत्कार किया गया इधर स्कूल प्रधानाचार्य मुन्ना लाल शर्मा ने बताया कि वार्षिक उत्सव के दौरान पिछले सत्र में परीक्षा में प्रथम व द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मोमेंटो वितरण किए व सम्मानित किया गया 11वीं कक्षा द्वारा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई इस कार्यक्रम में भामाशाह कैलाश चंद मीणा पाटन बांस,रामकरण मीणा PTI आदूका ने विद्यालय विकास में उत्साह पूर्वक योगदान दिया स्थानीय विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह को साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया. इस दौरान पाटन ग्राम पंचायत के एल डी सी देवीसहाय मीणा,रामेश्वर शर्मा,रमेश चंद्र शास्त्री,अध्यापक हेमराज मीणा फिरोजपुर,रामनिवास मीणा ओडपुर एवं समस्त स्टाफ व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *