विद्या शंकर ठाकुर ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़ सुपौल बिहार
राघोपुर ,नगर पंचायत सिमराही स्थित संत मनु बाबा मंदिर में गरुवार को साप्ताहिक सतसंग में संगीतमय रामकथा का आयोजन किया गया।
कथा को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश भगत ने सतसंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सतसंग से मनुष्य विवेक को प्राप्त कर सकता है। ज्ञानी होना अलग बात है और विवेकी होना बड़ी बात है। ज्ञान को कसौटी पर तौलकर अपने जीवन में उतारने का काम विवेक करता है। श्री रामचरितमानस में, राम कथा में मानव जीवन को बेहतर बनाने का मार्ग बताया गया है। बेहतर मानव से अच्छा समाज का निर्माण सम्भव है। भगवान श्री राम जी का दया, प्रेम, करुणा का संदेश अनुकरणीय, अतुलनीय है। यही बात मर्यादापुरुषोत्तम बनाता है।
क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक केदार प्रसाद भगत, प्रभु नारायण झा ने भजन गाकर स्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘है शारदे आज जन जन को अलौकिक प्यार दे’ भजन गाकर प्रभु नारायण झा ने स्रोताओं का स्नेह बटोरा। केदार प्रसाद भगत ने ‘आए हैं सो जाएंगे राजा रंक फ़क़ीर’ भजन गाकर उत्साह बढ़ाया। अवसर पर वैद्य रीतेश मिश्र, रत्नेश मिश्र, सुरेश ठाकुर, रघुवीर गुप्ता, अशर्फी मेहता, प्रकाश स्वर्णकार, चंद्रमणि भगत, विष्णु मंडल, मंजय कुमार सहित अन्य सतसंग प्रेमी मौजूद थे।