जौनपुर जनपद के तहसील केराकत में रविवार को विशेष अपराध सूचना ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारम्भ हुआ, जिसमे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में नवागत पदभार ग्रहण कीं उप जिलाधिकारी नेहा मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव कुमार शर्मा के कर कमलों द्वारा हुआ, वहीं विशिष्ठ अतिथियों में वाराणसी से चल कर आए विशेष अपराध सूचना ब्यूरो के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव श्री लक्ष्मीशंकर राजभर, प्रदेश अध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, व वाराणसी जिलाध्यक्ष चेत सिंह एवं वाराणसी के अन्य पदाधिकारी रहे, वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सचिव डॉ0 शेलेंद्र बहादुर सिंह, कमलेश कनौजिया ने की, वहीं इस कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता जिले के तेजतर्रार पत्रकार निसार अहमद ने किया तथा निशार अहमद को संगठन जिला प्रवक्ता के पद पर मनोनित किया गया, इस पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था राजदरबार फैमिली रेस्टोरेंट के प्रबंधक शतेन्द्र बहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष अभिषेक मौर्य, आकाश गुप्ता, मनोज विश्वकर्मा, सत्यम प्रजापति, एहतेशाम खान, चंद्रकांत सोनकर, एवं डा0 दिनेश कुमार ने किया, वहीं इस कार्यक्रम में सभी पदाकारियों को उप जिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा व क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव कुमार शर्मा के द्वारा संगठन आईडी एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों को आईडी कार्ड ब विशेष सम्मान पत्र दिया गया, संस्था के राज्य सचिव डॉ0 शैलेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र प्रदान किया गया। मीडिया जगत से वरिष्ठ पत्रकार पंकज राय एवं रजा खान व जिले के युवा पत्रकारों में आशीष मौर्य, नीरज गुप्ता, सोनू गुप्ता, हस्सान खान रहे। वहीं इस कार्यक्रम में अथितियों के स्वागत के लिए राज्य सचिव अजमद अली, जिला उप निदेशक श्रीमती गीता सिंह, व जिला प्रभारी अरविंद राजभर रहे।
जौनपुर से ब्यूरो चीफ शादाब अंसारी की रिपोर्ट