रायसेन कोतवाली पुलिस ने रायसेन की पार्ष कालोनी शीतल सिटी और अबन्तिका कालोनी सहित जिले के बरेली कस्बे में फरवरी 22 से सितंबर 2022 के बीच हुई 10 चोरियो की बारदात का पर्दाफाश किया है। इंसमे से दो आरोपियो सूरजमल निवासी सनावद जिला मंदसौर और महेश मोलियाखेड़ी थाना नलखेड़ा जिला आगरमालवा को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के पास से सोने चांदी के आभूषण और नगदी रकम करीब एक लाख पचास हजार रुपए बरामद की है। इस गिरोह का सरगना अशोक गायरी निवासी थाना नलखेड़ा जिला आगरमालवा अभी फरार है।आरोपी अशोक की कार से रायसेन आते थे जहां सुने ताला लगे मकानों को अपना निशाना बनाते थे।अशोक गायरी आगरमालवा हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसपर कई मामले दर्ज है।
वीओ-पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी।जिसमे एडिशनल एसपी अमृत मीणा,SDOP अनीताप्रभा शर्मा,कोतवाली टीआई जगदीश सिद्धू शामिल थे। टीम द्वारा लगातार सर्चिग और जानकारी एकत्र करने के उपरांत महेश और सूरजमल को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में दोनो आरोपियो ने अशोक के साथ यह बारदाते करना कबूला।
रिपोर्ट:-उपेंद्र कुमार गौतम रायसेन