शिविर के बारे में मीडिया से चर्चा करते हुए डॉक्टर
ग्यारसपुर में कैरियर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के द्वारा स्वर्गीय शिवम रघुवंशी की स्मृति में विशाल निशुल्क कैंसर एवं समस्त बीमारियों हेतु परामर्श एवं जांच शिविर का 5 फरवरी दिन रविवार को आयोजन किया जा रहा है । आयोजन स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल कुशवाह शिवालय तहसील ग्यारसपुर के पास किया जा रहा है । जो कि सुबह 8:00 बजे से ही प्रारंभ हो जाएगा । वॉइस चेयरमैन कैरियर इंस्टिट्यूट ऑफ भोपाल के मनीष राजोरिया ने बताया है कि निशुल्क कैंसर एवं समस्त बीमारियों का इस शिविर में जांच के साथ उपचार किया जाएगा । उन्होंने बताया कि गुटखा, तंबाकू, शराब पीने से एवं खेतों में उपयोग होने वाले पेस्टिसाइड रासायनिक कीटनाशक दवाइयां एवं यूरिया के इस्तेमाल से लगातार कैंसर के मरीज बढ़ते जा रहे हैं । पहली एवं दूसरी स्टेज पर कैंसर पाए जाने पर व्यक्ति को बचाया जा सकता है। तीसरी और चौथी स्टेज में आने के बाद । बहुत मुश्किल है इंसान को बचाना इसीलिए इस शिविर में मुख्य रूप से कैंसर के साथ अन्य बीमारियों की जांच की जा रही है एवं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भी मरीजों का इलाज किया जाता है । वही प्रयागराज रघुवंशी ने बताया है कि अधिक से अधिक ग्रामीण इस शिविर में आकर अपनी जांच एवं इलाज करा सकते है । प्रेस वार्ता के दौरान किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल कुशवाह ,बीएमओ अब्बास जैदी कल्बे, भारत सिंह कुशवाह, गोपाल सिंह कुशवाह, डॉक्टर मनोहर लाल कुशवाह, इस दौरान मौजूद रहे।
जिला विदिशा से ब्यूरो चीफ कमल कुशवाह की रिपोर्ट