जनपद फतेहपुर न्यूज़।
दीपक मिश्रा रिपोर्ट,राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल ।
विद्युत विभाग की चेकिंग जारी रविवार को डेढ़ लाख राजस्व वसूली
11 बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए।
12 कनेक्शन धारकों की ओटीएस काटी गई
बिंदकी फतेहपुर।नगर में विद्युत चेकिंग अभियान के तहत विद्युत जे.ई अमित कुमार अपनी टीम के साथ सुबह से निकल पड़े उन्होंने नगर के अधिकांश वार्डो में जाकर विद्युत मीटर चेक किए और जिनके बिल नहीं जमा थे उनसे आग्रह कर विद्युत बिल जमा कराएं जिसमें लगभग डेढ़ लाख रुपए की वसूली हुई वही बड़े बकायेदारों के 11 कनेक्शन काटे गए तथा 12 लोगों की ओटीएस भी काटी गई यही अमित कुमार ने बताया है कि 15 मार्च आवेदन की अंतिम डेट है वही इकतीस मार्च तक विद्युत बिल जमा किए जाएंगे।
नगर में जिनके बिल बकाया हो वही योजना का लाभ उठा सकते हैं उसके बाद जो भी विद्युत बिल के बकायादार हैं उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे चेकिंग के मौके पर विकास मौर्या tg2 पंकज गुप्ता सुशील सैनी नरेंद्र कुमार सहित तमाम विद्युत कर्मचारी मौजूद थे।
