ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

नगर परिषद् की बैठक का कई पार्षदों ने किया बहीष्कार, दिखी अविश्वास की झलक

```

अंकुर जैन जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा

बड़ौद। शुक्रवार को नगर परिषद् बड़ौद की बैठक में अविश्वास की झलक देखने को मिली जब कांग्रेस समर्थित पार्षदों द्वारा बैठक का बहिष्कार किया गया। पार्षदों का कहना था कि परिषद् में उनके साथ भेद भाव किया जा रहा है, उनके वार्डो में सफाई, पेयजल, लाईट आदि की व्यवस्था को नहीं सुधारा जा रहा है। सीसी रोड़ का निर्माण भी मात्र भाजपा पार्षदों के वार्डो में हीं किया जा रहा है। भेद-भाव की राजनिति परिषद् में अध्यक्ष द्वारा की जा रहीं है जिससे आहत होकर कांग्रेस समर्थित 6 पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया एवं इसकी सूचना लिखित रूप से नगर परिषद् सीएमओं बीएस रघुवंशी को दी। सीएमओ ने पार्षदों को आरोपो से किनारा करते हुए कहॉ की पुरे नगर में एक जैसा काम किया जा रहा है, वार्ड 2 से पार्षद शिवराजसिंह सिसोदिया की शिकातय पर नगर परिषद् का अमला देर शाम आलोट रोड़ पर पहुंचा जहॉ पर गंदगी से भरी हुई नालीया पार्षद द्वारा सीएमओं को दिखाई गई। सीएमआें ने तत्काल मोके पर जेसीबी बुलाकर सफाई का कार्य प्रारम्भ करवाया। वहीं दुसरी और कांग्रेस पार्षदों के बहिष्कार एवं भाजपा के भी कुछ पार्षदों के बैठक में अनुपस्थित रहने से परिषद् में अविश्वास की झलक देखने को मिली। ज्ञात हो कि जब से नगर परिषद् में नवीन परिषद् बैठी है तभी से परिषद् में खिच तान की खबरे सामने आती रहीं है ऐसे में कयास लगाये जा रहे है कि जनप्रतिनिधि का नगर के विकास को लेकर गंभीर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *