जनपद सीतापुर के ग्राम पंचायत दारानगर विकासखंड खैराबाद मजरा मधवापुर मैं आशा बहू का पद करीबन 6 वर्षों से खाली पड़ा था बताते चलें वर्तमान में आशा बहू का चयन की प्रक्रिया पुनः आरंभ हुई थी जिसमें आशा बहू का फार्म मीरा देवी पत्नी उमाकांत निवासी मधवापुर ने डाला था जिसमें खुद प्रधान ने निवास व आशा बहू का फार्म पर मोहर और साइन करने के बाद प्रस्ताव ना करने की धमकी दे रहे है वहीं दूसरी तरफ प्रधान पुत्र विष्णु वा भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अमित कुमार दीक्षित द्वारा खुद के भाई की पत्नी का चयन कराने के लिए दबाव डाल रहे हैं जिसके खिलाफ मीरा देवी ने सीडीओ अक्षत वर्मा से लिखित शिकायत करने के बाद खुली बैठक का आयोजन मधवापुर के स्वास्थ्य उपकेंद्र मै दिनांक 29/3 को प्रस्तावित किया गया था जिसे उन्हीं के द्वारा दबाव बनवाकर निरस्त करवाया बल्कि मधवापुर से ढाई किलो मीटर दूर गद्दीपुर मैं पुनः 31/3को खंड विका अधिकारी द्वारा बैठक होनी थी मगर प्रघान का अता पता नही प्रार्थी मीरा देवी ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है अब देखते हैं कि शासन सच्चाई की मदद करता है या दबंग प्रधान की मदद करता है|
इंडियन टीवी न्यूज़ से अवनीश सिंह सीतापुर