ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मंत्री के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाने पहुंचे वन कर्मचारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय

```

बून्दी 31 मार्च को खेल व युवा मंत्री अशोक चांदना द्वारा उप वनरक्षक ( डीसीएफ ) बूंदी को धमकाने और गाली गलौज के विरुद्ध वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा एफ. आई.आर.दर्ज करने के लिए बूंदी पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन! खेल व युवा मंत्री अशोक चांदना अध्यक्षता में जिला कलक्टर सभागार में लाइन डिपार्टमेंट के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ नैनवा-हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो पर समीक्षा बैठक रखी गई। जहां पर चर्चा के दौरान वन विभाग पर हिण्डोली- नैनवा पेयजल परियोजना के कार्य में रुकावट पैदा करने का आरोप लगाया बिना विभाग का पक्ष एवं वास्तविक स्थिति रखने का मौका दिए बिना ही मंत्री द्वारा उप वन संरक्षक, बून्दी डा० टी० मोहनराज (आईएफएस) को धमकाया व गाली गलोज की तथा बाहरी राज्य का बताकर मजा चखाने का बोला ओर कहा कि जिस दिन मौका मिल गया उस दिन एक ही दिन में जान निकाल दूंगा। वन विभाग कर्मचारियों ने बताया कि इससे पूर्व हम संबंधित थाने में गये, परन्तु वहाँ पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए पुलिस अधीक्षक उक्त घटना का संज्ञान ले तथा खेल व युवा मंत्री अशोक चांदना के खिलाफ उचित धाराओं में एफ0आई0आर0 दर्ज कर निष्पक्ष कार्यवाही करें और वन मण्डल बून्दी के कर्मचारियों को आश्वस्त करे कि किसी भी कर्मचारी को उनसे खतरा नहीं है, क्योंकि जब उप वन संरक्षक, बुंदी ही सुरक्षित नहीं है तो फिल्ड कर्मचारी कैसे खुद को सुरक्षित महसूस करेगे। इस पर त्वरित कार्यवाही करे जिससे हम सभी कर्मचारी बिना डरे अपने आत्सम्मान के साथ वन सेवा कर सके।

संवाददाता पुरुषोत्तम बूंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *