ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मड़ियाहूं तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा नदियांव के मुंशी नगर तिराहे पर गुमटी में लगी आग

```

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा नदियांव के मुंशी नगर तिराहे पर राम बहादुर पाठक उर्फ दीनदयाल पाठक ने अपनी चाय पान की गुमटी रखकर अपनी जीविका चलाते थे जो कि आज रात में राम बहादुर पाठक के गांव के धर्मेंद्र पाठक जो कि टेंपो चलाते हैं वह अपनी टेंपो को लेकर मड़ियाहूं जा रहे थे कि देखा गुमटी जल रही है तो धर्मेंद्र पाठक ने राम बहादुर पाठक को फोन करके बताया कि तुम्हारी गुमटी जल रही है राम बहादुर पाठक ने तुरंत अपने दुकान पर पहुंचे और देखा कि गुमटी आधी जल चुकी है तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस बुलाए इसके बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची तब तक गुमटी जलकर राख हो चुकी थी राम बहादुर पाठक का आरोप है कि अज्ञात लोगों द्वारा हमारी गुमटी जला दी गई है जो कि एक महिला द्वारा 25 तारीख को धमकी दी गई थी कि हमारे लड़के को आने दो तुम्हारी गुमटी यहां से फुकवा दूगी तुम्हें यहां रहने नहीं दूंगी राम बहादुर पाठक ने मड़ियाहूं कोतवाली पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर कर न्याय की गुहार लगाई हैं।

जौनपुर मड़ियाहूं से ब्यूरो चीफ शादाब अंसारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *