ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पारस छाबड़ा के प्यार में डूबी ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, एक्टर का रिएक्शन देख क्या टूट जाएगा माहिरा का दिल

Paras Mahira Bigg Boss
```

भारत और पाकिस्तान के स्टार्स के बीच गहरा रिश्ता रहा है और आज भी वो बरकरार है। अक्सर सितारे पड़ोसी मुल्क के स्टार्स के साथ काम करने की इच्छा जाहिर करते रहते हैं। पड़ोसी मुल्क के स्टार्स की तारीफों के कसीदें पढ़ने हो या फिर उन्हें अपना कर्श हो। आए दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं, एक बार फिर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने इंडियन टीवी एक्टर को अपना क्रश बताया है। ये खबर पूरे इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही है। जी हां पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिनाहिल मलिक ने बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा का अपना क्रश बताया है। पारस छाबड़ा टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर हैं और बिग बॉस 13 के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। वहीं, मिनाहिल मलिक भी पाकिस्तान की पॉपुलर टिकटॉकर, इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं। ऐसे में जब से उन्होंने पारस को अपना क्रश बताया है तब से वो चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, मिनाहिल मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो में देख सकते है कि फोन में पारस का वीडियो चल रहा है और मिनाहिल एक्टर को बड़े प्यार से निहार रही हैं और वो उन्हें देखकर अपने दिल पर भी काबू नहीं कर पाती हैं। वीडियो में वो एक्टर की यादों में खोई हुई हैं और बैकग्राउंड में ‘रंग लगया’ गाना बज रहा है। अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए मिनाहिल ने कैप्शन में लिखा, ‘रंग लगया’। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात ये है कि पाक एक्ट्रेस की इस वीडियो एक्टर पारस छाबड़ा ने खुद रिएक्ट किया है। इस वीडियो पर कॉमेंट कर एक्टर ने लिखा, “यह बहुत ज्यादा खूबसूरत है।” इसी के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी ड्रॉप किया है। बिग बॉस-13 में पारस छाबड़ा के गेम को लोगों ने काफी पसंद किया था। शो के दौरान पारस की नजदीकियां एक्ट्रेस माहिरा के साथ देखने को मिली थी। शो के बाद भी अक्सर दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है। कई टीवी शोज, पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में पारस नजर आ चुके हैं और अब तो उन्होंने खुद म्यूजिक वीडियोज को प्रोड्यूस करना शुरु कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *