इंडियन TV न्यूज रिपोर्ट का असर व किसानों के विरोध आंदोलन की चेतावनी से गेहूं खरीदी उपार्जन केंद्रों पर रतलाम प्रशासन ने नोडल एवं सेक्टर अधिकारी किए नियुक्त।
पिछले दिनों से चल रहे किसानो और गेंहू उपार्जन केन्द्रों में तालमेल नहीं बैठ रहे था परेशान किसान उग्र प्रदर्शन कर आंदोलन शुरू करना तय था रोड़ पर बैठ कर जाम लगाया। विवाद के विपक्ष और किसानों के हित मे दिए सुझाव। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी हैतू उपार्जन केंद्रों का निर्धारण कर रतलाम 4अप्रैल 2023/ रबी विपणन वर्ष 2023-24 समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए जिले में उपार्जन केंद्रों का निर्धारण किया गया है। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा उपार्जन केंद्र निर्धारण के साथ ही नोडल, सेक्टर अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।
जिले में उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थित उपार्जन की संपूर्ण जिम्मेदारी केंद्र प्रभारी के साथ-साथ नोडल तथा सेक्टर अधिकारी की भी होगी। उपार्जन केंद्रों पर शासन के निर्देश अनुसार मानव संसाधन, भौतिक संसाधन, तोल से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं, संचालन, व्यय तथा स्टेशनरी का दायित्व उपार्जन समितियों का होगा।
केंद्रों पर हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, निर्बाध विद्युत एवं जनरेटर व्यवस्था की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कंप्यूटर, प्रिंटर, डोंगल, स्केनर, यूपीएस, लैपटॉप, बैटरी चालू हालत में उपलब्ध रहेंगे। जनसुविधाओं के लिए दरी, टेबल, कुर्सी, पेयजल, शौचालय, छाया, बिजली आदि व्यवस्था रहेगी। उपार्जन में लगने वाले उपकरण जैसे एनालॉग मास्टर, मीटर, बड़ा छन्ना, पंखे इत्यादि की व्यवस्था रहेगी। केंद्र पर सूचना पटल उपार्जन बैनर सामान्य जानकारी, गुणवत्ता का मापदंड, भुगतान एवं टोल फ्री नंबर का प्रदर्शन होगा। निर्धारित संख्या में बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स तोल कांटे एवं वे-ब्रिज धर्म कांटे रहेंगे।
सुरक्षात्मक सुविधाएं त्रिपाल कवर, अग्निशमन यंत्र, रेत, बाल्टी, फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था रहेगी। इसी प्रकार उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त मिलावटी, हम्माल, सिलाई मशीन, इनेमल प्लेट, प्लास्टिक सैंपल, थेलिया, कपड़े की थैलियां, चौकड़ी, मोमबत्ती, माचिस, एजेंसी की पीतल की सीन, उचित पार्किंग, सुरक्षा प्रभारी इत्यादि व्यवस्थाएं रहेगी। अभिलेख संधारण हेतु पंजी रहेगी। गोडाउन स्तरीय उपार्जन केंद्र पर गोडाउन मालिकों द्वारा उपार्जन कार्य हेतु स्थान, कार्यालय हेतु स्थान एवं किसानों हेतु जनसुविधा जैसे दरी, टेबल, कुर्सी, पेयजल, शौचालय, छाया, बिजली आदि उपलब्ध कराई जाएगी। शेष उपार्जन संबंधी समस्त कार्य समिति द्वारा ही कराया जाएगा। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि उपार्जन केंद्रों पर कोरोना वायरस के लिए पानी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करें।
इंडियन टीवी न्यूज़ दौलतराम पाटीदार ब्यूरो प्रमुख जिला रतलाम मध्यप्रदेश