सागर जिले के राहतगढ़ तहसील अंतर्गत उप तहसील नरयावली में प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपरा में पदस्थ उमाशंकर सोनी के पुत्र 1 तारीख की सुबह से लापता आर्यन सोनी का शब 3 तरीक को गांव के पास किसी कुँए में मिला, शब के दोनों हांथ बंधे हुए थे, शरीर पर चोट के निशान थे, नरयावली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई तो पुलिस ने समय रहते कोई कार्यवाही नही की, जब शब मिला तो उसे आत्महत्या साबित करने की कोशिश की जा रही है, और पुलिसशासन द्वारा परिजनों पर दबाब बना रही है। आज नरयावली में परिजनों ने ओर ग्रामीणों ने चक्काजाम किया, और शासन प्रशासन से न्याय की मांग की, एवं दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए एवं उचित कार्यवाही की जाए।
सागर से। ब्यूरो चीफ। आकाश सिंह राजपूत।