ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

आज होगी उपखण्ड स्तर पर जनसुनवाई

```

इंडियन न्यूज श्री गंगानगर जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार जोशी

श्रीगंगानगर (राजस्थान) जिले में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिये त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था की गई है। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिला कलक्टर श्री सौरभ स्वामी ने जिले में जनसुनवाई के लिये यह व्यवस्था सुनिश्चित की है।
उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत माह के प्रथम गुरूवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई, द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड स्तर पर तथा तृतीय गुरूवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में गुरूवार 13 अप्रैल 2023 को उपखण्ड स्तर पर जनसुनवाई होगी। इसके लिये एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित रहकर जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी प्रकरणों की सूची संधारित कर अगली जनसुनवाई के दौरान पूर्व के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा व निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। जनसुनवाई की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपखण्ड स्तर पर देनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *