सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धियां
सन्नी, की रिपोर्ट
सरेनी, रायबरेली,।
उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को सरेनी ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कई योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए सरकार की सराहना की सरेनी विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि आज उत्तर प्रदेश की सरकार हर वर्ग के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिससे हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है सरेनी क्षेत्र का विकास पिछली सरकारों में जितना नहीं हुआ उतना 4 साल में हुआ है सरेनी में पक्की सड़कों का जाल बिछाया गया प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हर गरीब को छत मुहैया कराई जा रही है साथ ही सरकार ने 2022 तक सभी को छत देने का वादा कर रखा है जो पूरा होगा इसी कड़ी में मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और रामू भैया ने सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि विधायक जी के अथक प्रयास से ही सरेनी क्षेत्र को अनेक उपलब्धियां प्राप्त हुए इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रामू भैया पूर्व मंडल अध्यक्ष बच्चा बाबू आदि लोग मौजूद रहे।
