ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

नताशा पूनावाला भी रत्नों में करती है विश्वास! तभी तो पहनती है इतनी बड़ी अंगूठी

Natasha Poonawalla
```

नताशा पूनावाला को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है ।दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनियों में से एक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कार्यकारी निदेशक नताशा पूनावाला फैशन और स्टाइल का दूसरा नाम हैं। फैशन फिएस्टा नताशा के लुक के आगे बड़ी से बड़ी हसीनाएं भी फेल हैं। नताशा अपने फैशन और फिटनेस के लिए जानी जाती है। अदार पूनावाला की पत्नी रत्नों से काफी ज्यादा प्रभावित हैं और हमेशा हाथ में रत्न को अंगूठी पहनी दिख ही जाती है। तभी तो उन्होंने अपने खास दिन में एक ऐसी अंगूठी पहनी जिसका साइज देख सभी हैरान रह गए थे। भले ही उनका ये लुक काफी पुराना था लेकिन आज भी इसके चर्चे होते हैं। याद हो कि कुछ समय पहले ष् लेडी ऑफ स्टाइलष् नताशा को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान उन्होंने डिजाइनर सब्यसाची की क्लासिक सफेद साड़ी चुनी थी। इस साड़ी को उन्होंने मोतियों से सजी एक शानदार स्लीवलेस ब्लाउज और एक प्लंजिंग नेकलाइन के साथ पहना था।उन्होंने अपने स्टाइल स्टेटमेंट को शानदार बनाने के लिए स्टेटमेंट पर्ल इयररिंग्स, समान लेयर्ड नेकपीस और एक स्टेटमेंट रिंग पहनी थी। कहा जाता है कि पन्ना धारण करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। यह बुध ग्रह का रत्न है, इसलिए इसको धारण करने से वाकपटुता अच्छी होती है। इसे पहनने से व्यापार में लाभ मिलता है यह आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी सहायता करता है। पन्ना अगर आपके अनुकूल नहीं होगा तो उससे आपको आर्थिक और मानसिक परेशानियां भी हो सकती हैं। याद हो कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से लेकर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने ब्राइडल लुक को एमराल्ड ज्वेलरी से ही कंप्लीट किया। इस ज्वेलरी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसको वेसटर्न और एथनिक सभी के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *