ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सत्यप्रेम की कथा के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे है कार्तिक आर्यन, एक्टर ने सेट से साझा की तस्वीरें

Karthik Aryan
```

ऑनस्क्रीन की बेस्ट जोड़ी में से एक कही जानी वाली कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की जोड़ी फैंस की नजरों में पहले से ही सुपरहिट हैं। दरअसल भूल भुलैया 2 में दोनों की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया था। ऐसे में एक बार फिर अपने प्यार के खुमार से सबको दीवाना बनाने के लिए कियारा और कार्तिक स्क्रीन पर वापसी करने को तैयार हो गए हैं। दरअसल इन दोनों ही स्टार्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म सत्यप्रेम की कथा जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। जहां इस फिल्म के लिए कार्तिक दिन-रात मेहनत करते देखे जा रहे हैं।
दरअसल इस बात से तो सभी वाकिफ ही होंगे की कार्तिक अपनी हर फिल्म में अपनी जान डाल देते हैं। एक्टिंग से लेकर फिल्म के प्रमोशन तक कार्तिक आर्यन कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में अब कार्तिक आर्यन अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सत्यप्रेम की कथा के लिए भी कुछ इसी तरह के मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसकी झलक खुद एक्टर ने शेयर की हैं। कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर पोस्ट साझा की है। स्टोरी पर उन्होंने फिल्म के सेट से एक तस्वीर लगाई है। इसके साथ लिखा है, दिन से रात और रात से दिन। सत्यप्रेम की कथा। शेयर की गई फोटो में माला और घंटियों से सजे सेट पर कैमरा दिखाई दे रहा है। बता दे की फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। जहां दर्शकों को टीजर काफी ज्यादा पसंद भी आई थी। सत्यप्रेम की कथा बीते साल से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का फर्स्ट लुके आने के बाद से ही दोनों के फैंस उनकी इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। सत्यप्रेम की कथा के टीजर में कार्तिक आर्यन पूरी तरह कियारा आडवाणी के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं फिल्म में कार्तिक के किरदार का नाम सत्यप्रेम तो कियारा का नाम कथा है। टीजर में कहानी की छोटी-सी झलक दिखाई गई है। फिल्म में शादी के बाद आने वाली प्रॉब्लम्स को दिखाया गया है। वही अब टीजर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ बढ़ गयी है, अब फैंस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दे की यह फिल्म 29 जून 2023 को सिनेमामघरों में रिलीज होने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *