संवाददाता कपिल देव शर्मा जीलो
भामाशाह ने किया पशु चिकित्सालय का शिलान्यासहरिपुरा पाटन सीकर गांव के भामाशाह नाथूलाल गुर्जर गिरदावर ने अपने दादाजी सरदाराराम गुर्जर की स्मृति में पशुचिकित्सा उपकेंद्र हरिपुरा का भवन निर्माण का शिलान्यास सभी ग्रामीणों एवम् ब्लॉक पाटन के BVHO रणजीत महरानिया, सुरेश गुर्जर VA एवम् संस्था हरिपुरा के प्रभारी सुरेन्द्र योगी व यज्ञाचार्य मनोज शर्मा के सानिध्य में किया।यज्ञाचार्य मनोज शर्मा ने बताया कि संसार के सभी प्राणियों में परमात्मा विराजमान होता है। सभी जीवों में एक ही आत्मा का निवास होता है केवल स्वरूप विभिन्न होता है। मूक जीवों की सेवार्थ किया गया यह नेक कार्य सराहनीय व प्रेणास्पद है।इस अवसर पर भामाशाह के परिवारजन व आसपास के क्षेत्र से आए सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।