सौर बाजार प्रखंड प्रतिनिधि ने बताया पर्यावरण दिवस को लेकर प्रखंड प्रशासन के द्वारा किया गया खानापूरी।पर्यावरण दिवस को लेकर पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान चला कर लोगों को पर्यावरण को शुद्ध रखने का संदेश दिया गया वहीं सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में अधिकारी द्वारा वृक्षारोपण कर खानापूरी किया गया। इसको लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रतिनिधि सहित सौर बाजार प्रखंड उप प्रमुख धीरेन्द्र यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की पर्यावरण दिवस को लेकर मनरेगा योजना के पदाधिकारी या सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा किसी प्रकार की सूचना नही दी गई की प्रखंड कार्यालय परिसर में पर्यावरण दिवस को लेकर बृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यावरण दिवस पर प्रखंड अधिकारी द्वारा केवल खानापूर्ति किया गया है जो लोकतंत्र के लिए शर्मनाक की बात है। उन्होंने बताया की अधिकारी को यह पता होना चाहिए की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में जब तक प्रतिनिधि का सहयोग प्राप्त नहीं होगा तब तक कोई भी योजना धरातल पर सही तरीके से संचालित नही होगा वो केवल कागजों तक ही सिमट कर रह जाता है। प्रखंड प्रशासन अपनी नाकामी छुपाने के लिए किसी भी प्रतिनिधि को इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं दीए है ऐसे में इस बृक्षारोपण का क्या मुख्य उद्देश्य है कहा नही जा सकता है, साथ ही उन्होंने बताया की इस बात की जानकारी सहरसा जिला पदाधिकारी को भी दी गई है अब देखना है की किस प्रकार की पहल की जा रही है।
सहरसा से मिथिलेश कुमार, इंडियन टीवी न्यूज रिपोर्टर।