सहरसा 05 जुन शहीद जयप्रकाश भवन गांधी पथ सहरसा में महागठबंधन के सभी सातों दलों की संयुक्त बैठक राजद जिला अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महागठबंधन के राज्य व्यापी आह्वान पर बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ आहूत 15 जून को प्रदर्शन की सफलता हेतु बैठक में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जातिगत जनगणना, महंगाई, बेरोजगारी संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग संविधान तथा लोकतंत्र पर बढ़ते हमले दलित गरीबों के आवास एवं खाद्यान्न तथा अन्य योजनाओं पर हमले तथा कटौती। किसानों की आय दोगुनी करने एमएसपी को कानूनी दर्जा देने महिला पहलवानों के साथ न्याय एवं दोषी बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी आदि मांगों को लेकर महागठबंधन दलों द्वारा आहूत प्रखंडों पर विशाल प्रदर्शन करने हेतु इस बैठक में गहन पूर्वक विचार-विमर्श के उपरांत दिनांक 06 जून 2023 को सोनबरसा बनमा इटहरी 7 जून 2023 को सलखुआ एवं सिमरी बख्तियारपुर 8 जून 2023 को सौरबाजार एवं पतरघट 10 जून 2030 को कहरा महिषी तथा 12 जून 2023 को सत्तर कटैया नवहट्टा में बैठक एवं तैयारी करने पर सर्व सम्मत निर्णय हुआ। बैठक में सीपीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य विनोद कुमार जिला मंत्री रणधीर यादव मिथिलेश कुमार सिंह रमेश यादव सीपीआई के राष्ट्रीय नेता ओम प्रकाश नारायण जिला सचिव परमानंद ठाकुर भवेश यादव शंकर कुमार रामकरण तांती अमर कुमार पप्पू राजद नेता धनिक लाल मुखिया तेजनारायण यादव सतीश कुमार अख्तर हुसैन जदयू के आनंदी मेहता दिनेश पासवान गणेश गौरव कांग्रेस के हीरा प्रभाकर सहित महागठबंधन दलों के सभी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थें।
सहरसा से मिथिलेश कुमार, इंडियन टीवी न्यूज रिपोर्टर।