इंडियन टीवी न्यूज़ से =राजेश कुमार तिवारी के साथ शैलेंद्र तिवारी
कटनी अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस 26 जून 2023 के अवसर पर सोमवार को जिले के सभी विद्यालय,महाविद्यालय, शासकीय कार्यालय द्वारा शासन से प्रदाय शपथ पत्र पढ़कर शपथ ली गई ।सामाजिक न्याय विभाग के सौजन्य से समय सीमा की बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को कलेक्टर कटनी श्री अवि प्रसाद द्वारा शपथ दिलाई गई।सामाजिक न्याय विभाग द्वारा सभी कार्यालय को पोस्टर एवं बैनर प्रदाय कर वृहद प्रचार प्रसार की अपील की गयी।आमजनों के बीच संदेश प्रसारित किया गया की वास्तव में नशा मुक्त भारत की आवश्यकता आज के परिवेश में आवश्यक एवं जरूरी है