ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

विवाहिता की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लिया संज्ञान

```

अमेठी – गांधी परिवार के अस्पताल संजय गांधी अस्पताल में 22 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लिया संज्ञान।

डिप्टी सीएम ने ट्वीट करते हुए अस्पताल प्रशासन पर बड़ी कार्यवाही के दिए हैं संकेत।

अस्पताल प्रशासन में नए मरीजों को भर्ती न करने के सख्त निर्देश देते हुए तत्काल प्रभाव से लगाई गई रोक।

डिप्टी सीएम के निर्देश पर सीएमओ अमेठी द्वारा गठित तीन सदस्य कमेटी द्वारा कराई गई प्रारंभिक जांच।

प्रारंभिक जांच में कर्मियों के आधार पर अस्पताल प्रशासन को क्लीनिकल एक्ट के अंतर्गत स्पष्टीकरण देने हो हेतु नोटिस किया गया निर्गत।

स्पष्टीकरण प्राप्त होने पर गुण दोष के आधार पर अस्पताल प्रशासन के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर सील करने की भी की जाएगी कार्यवाही।

संजय कुमार यादव
ब्यूरो चीफ़ अमेठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *