जनपद फतेहपुर न्यूज़।
दीपक मिश्रा रिपोर्ट, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल
प्रयागराज मण्डल आईजी एवं फतेहपुर पुलिस अधीक्षक का बुधरामऊ गांव में हुआ आगमन
बुधरामऊ गांव में पुलिस चौकी का हुआ लोकार्पण
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के बुधरामऊ में पुलिस चौकी का लोकार्पण पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज कवीन्द्र प्रताप व पुलिस अधीक्षक फतेहपुर सतपाल अंतिल जी द्वारा किया गया।
बुधरामऊ पुलिस चौकी के उद्धाटन समारोह में सम्लित होने से पहले पुलिस महानिरीक्षक कवीन्द्र प्रताप जी ने जिला पुलिस अधीक्षक के साथ जगेश्वर धाम में माथा टेका। जगेश्वर धाम में पूजा अर्चना के उपरान्त बुधरामऊ पुलिस चौकी पहुँचे।
बुधरामऊ पुलिस चौकी का लोकार्पण करने के उपरान्त कवीन्द्र प्रताप जी ने अपने भाषण में पंचायत चुनाव व होली के मद्देनजर क्षेत्र वासियों से क्षेत्र में शान्ती बनाये रखने की अपील की साथ ही मादक पदार्थों का सेवन न करने की सलाह देते हुए किसी भी तरह से शान्ति भंग न करने की भी अपील की।
पुलिस चौकी बुधरामऊ के लोकार्पण में चौकी प्रभारी बुधरामऊ विपिन प्रकाश सिंह, हेड कान्सटेबल रामविशाल यादव, शिवसागर मिश्र, राम अचल यादव, बजरंगबली मौर्या, रूपचन्द्र व रमेश चन्द्र सरोज मौजूद रहे ।
इसके अलावा फतेहपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह समेत वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिंह, महेश सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, हरीश शुक्ला, सीबी सिंह त्यागी, संजय श्रीवास्तव पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय सचान , भाजपा गाजीपुर मण्डल अध्यक्ष हीरालाल लोधी समेत अधिवक्ता देवेश त्रिपाठी, मुख्य आयोजक दिलीप गोस्वामी सहित सैकडों क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।
