ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

राजस्थान में सामूहिक आत्महत्या:पिता ने शादीशुदा बेटी के साथ जहर खाकर जान दी 32 साल की दूसरी बेटी ने हाथ की नस काटी, हालत गंभीर

```

गजानंद शर्मा, इंडियन TV

राजस्थान में सामूहिक आत्महत्या:पिता ने शादीशुदा बेटी के साथ जहर खाकर जान दी 32 साल की दूसरी बेटी ने हाथ की नस काटी, हालत गंभीर

1 घटना के बाद शवों को पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंची कोटगेट पुलिस।
2 बीकानेर के धोबी तलाई क्षेत्र की घटना, परिवार ने यह ऐसा क्यों किया यह स्पष्ट नहीं
3 दोनों बेटियां की शादी हो चुकी है, लेकिन वह मायके में ही पिता के साथ रह रही थीं

**बीकानेर के धोबी तलाई क्षेत्र में रविवार की सुबह काफी भयावह रही। यहां एक पिता ने अपनी शादीशुदा एक बेटी के साथ जहर खाकर जान दे दी। वहीं, 32 साल की दूसरी बेटी ने भी हाथ की नसें काटकर सुसाइड की कोशिश की। उसकी हालत गंभीर है। उसे ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। परिवार ने ऐसा क्यों किया? यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस कारणों का पता लगा रही है।

धोबी तलाई में रहने वाले शौकत ने अपनी बेटी जोनिया (35) के साथ जहर खा लिया था। इससे दोनों की मौत हो गई। वहीं दूसरी बेटी बबली (32) ने अपने हाथ की नसें काट ली थी। उसे गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को फोन पर शौकत और उसके परिवार के सुसाइड की खबर मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर जाकर देखा तो शौकत और उसकी बेटी जोनिया का शव पड़ा था, जबकि एक अन्य बेटी के हाथ से खून बह रहा था। उसने अपने हाथ की नस काट ली थी। उसे गंभीर अवस्था में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। बाप-बेटी का शव मोर्चरी में रखा गया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जायेगा।

पत्नी की हत्या का आरोपी था पिता
आत्महत्या करने वाला शौकत पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी था। वह लंबे समय से जेल में था और क�

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *