*निगमायुक्त श्री निलेश दुबे ने ली समीक्षा बैठक*
निगमायुक्त श्री निलेेश दुबे ने आज निगम सभागृह में माननीय प्रधानमंत्रजी के कार्यक्रम दिनांक 29.02.23 कोे होने वालेे कार्यक्रम के संबंध में निर्माण कार्यो के लोकापर्ण कार्यक्र्रम के कार्यो की समीक्षा करते हुये निगम के इंजिनियरों केे साथ केन्द्र प्रर्वतित योजनाओं की जानकारी लेकर संबंधित उपयंत्रियों, कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये। निगमायुक्त श्री दुबे ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि निगम में होने वाले कार्यक्रम में सांसद, विधायक एवं महापौर जिला पंचायत के अध्यक्ष आदि जनप्रतिनिधियों को भी आवश्यक रूप से आमंत्रित करे। साथ ही केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के समस्त कार्यो को तत्काल पूर्ण करें। प्रत्येक उपयंत्री हर सप्ताह अपनी रिर्पोट प्रस्तुत करे। तथा सी एम हेल्प लाइन एवं जनसुनवाई केे प्रकरणों की मानिटरिंग कर शीघ्र्रता से उन पर कार्यवाही करेें। बैठक में शहरी आजीविका मिशन के पी एम स्वनिधि योजना केे कार्यो की समीक्षा करते हुये निगमायुुक्त श्री दुुबे ने संबंधित कर्मचारियों को प्रत्येक सप्ताह प्रोग्रेस रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये । बैठक में समाधान योजना दिनांक 24.02.24 को होने वाली लोक अदालत में निगम केे राजस्व वसूली एवं काउंटर लगायेे जाने संबंधी कार्यो हेतु कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये ।
असफाक सिद्दिकी जिला ब्यूरो