लोकेसन= कैमोर
कैमोर से स्याम गुप्ता की रिपोर्ट
*भारत निर्माण निशुल्क कोचिंग संस्थान का कलेक्टर अवि प्रसाद ने किया शुभारंभ ।*
*कटनी* कैमोर विगत शाम एसीसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैमोर में एसीसी अडानी फाउंडेशन कैमोर द्वारा युवाओं के हित में प्रारंभ की जाने वाली भारत निर्माण कोचिंग क्लास का शुभारंभ जिला कलेक्टर कटनी श्री अवि प्रसाद के मुख्य आतिथ्य में संपन्न किया गया , आपको बता दे की अदानी फाउंडेशन कैमोर द्वारा युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर कई कार्य किए जाते है चाहें फिर वह युवाओं को खेल कूद के छेत्र में आगे बढ़ाने की बात हो या अन्य कार्य अदानी फाउंडेशन द्वारा बखूबी किए जा रहे , यह भी अडानी फाउंडेशन की कुछ ऐसी की पहल है जिसके माध्यम से कैमोर ही नहीं जिले भर के युवाओं को रोजगार प्राप्त करने और उच्च सरकारी पदों को प्राप्त करने करने में सहूलियत प्राप्त हो सकेगी ।