खबर नरसिंहपुर
धीरज विश्वकर्मा
मो -9109025252
मध्यप्रदेश पुलिस जिला नरसिंहपुर
*लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ‘‘आपरेशन प्रहार’’ असमाजिक तत्वों एवं अवैध कारोबारियों के विरूद्ध निरंतर की जा रही कार्यवाही।*
*जिले के विभिन्न थानों में 10 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर 5 लीटर अंग्रेजी शराब, 59 लीटर देशी शराब एवं 56 लीटर अवैध महुआ कच्ची शराब एवं एक अन्य आरोपी से 290 पाव देशी मसाला शराब एवं एक मोटर साईकिल जप्त की गयी है।*
उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा विशेष अभियान आपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जावे साथ ही सर्चिंग अभियान चलाया जाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड की जावे। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र पटेरिया के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है।
*अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही :-* जिला अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में लगातर ताबडतोड कार्यवाही करते हुए नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विगत दिवस थाना चौकी बरमान, थाना सुआतला अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान हिरनपुर चौराहे पर मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 49 एमक्यू 9702 को रोका गया पुलिस का देखकर चालक तेज गति से भागने लगा पुलिस टीम को संदेह होन पर उसका पीछा कर पकडा गया पकडे गये आरोपी से पूछताछ पर उसने अपना नाम रामक्रेश पिता रमेश राजपूत, उम्र 24 साल निवासी ढावला, थाना बरेली, जिला रायसेन का होना बताया गया। आरोपी द्वारा वाहन में थैले रखे हुए था जिसकी तलाशी लेने पर 290 पाव लाल मसाला शराब लीटर कीमती 26100 रूपये जप्त की गयी। आरोपी द्वारा मोटर साईकिल से अवैध शराब का परिवहन करने पर मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 49 एमक्यू 9702 को भी जप्त किया गया है जिसकी कीमत लगभग 90 हजार रूपये है आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया जाकर न्यायालय पेश किया गया है। इसी प्रकार अन्य थानों में 10 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर 5 लीटर अंग्रेजी शराब, 59 लीटर देशी शराब एवं 56 लीटर अवैध महुआ कच्ची शराब एवं एक अन्य आरोपी से 290 पाव देशी मसाला शराब एवं एक मोटर साईकिल जप्त की गयी है।
*अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही अभियान के तहत विगत दिवस में अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जिला अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा 153 व्यक्तियों के विरूद्ध 107, 116 जा.फौ., 27 व्यक्तियों के विरूद्ध 110 जा.फौ. 13 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है।
*संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला जा रहा फ्लेग मार्च :–* आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने एवं आगामी त्योहारों मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों अपनी पूरी तैयारी के साथ जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। फ्लेग मार्च के साथ-साथ पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्र, सार्वजनिक स्थानों, होटल, लॉज एवं धार्मिक स्थानों के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग की जा रही है।