बहराइच:केडीसी में आयोजित हुआ मिशन शक्ति कार्यक्रम,एसपी वृंदा शुक्ला ने दिए छात्राओं को सफलता के टिप्स
अपने साथ उत्पीड़न पर चुप रहना पूरी महिला पीढ़ी के साथ अन्याय,एसपी वृंदा शुक्ला
तारिक अहमद
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज में बुधवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जनपद की प्रेरणाप्रद महिलाओं को आमंत्रित कर छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरक भाषण प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला रही जबकि विशिष्ट अतिथियों में विधि सलाहकार तथा मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी की पत्नी अमृता मिश्रा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की निदेशक छवि तथा प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ राजुल सिंह रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक वृंदावन शुक्ला ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को मंजिल तक पहुंचाने के लिए लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए उन्होंने कहा कि समाज में भटकाओं के बहुत से माध्यम हैं मोबाइल फोन से युवा रील इत्यादि देखने में अपना काफी समय बर्बाद कर देते हैं। जबकि इसी मोबाइल फोन के माध्यम से वह अपने कैरियर निर्माण के लिए बेहतर विकल्प भी चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तक पहुंचाने के बाद जब किसी भी व्यक्ति को अभीष्ट की प्राप्ति हो जाए तो वह अपने मानव जीवन का आनंद ही उठा सकता है। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी को भी अपना बॉयफ्रेंड बनाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी रखना अनिवार्य है इसके अतिरिक्त मोबाइल फोन पर बात करते समय ना तो ऐसा कोई वीडियो शेयर किया जाए और नहीं कोई ऐसी बातचीत की जाए जिससे भविष्य में उसके माध्यम से उन्हें ब्लैकमेल होना पड़े उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बहुत सारे ऐसे मामले आते हैं जिसमें छात्राएं ऐसे गिरोह का शिकार हो जाती हैं जो उन्हें शुरू में प्रलोभन देकर अपने अनुरूप व्यवहार कर लेते हैं और फिर उसी के माध्यम से ब्लैकमेल करते हैं कुछ युवतियां आत्महत्या तक करने को मजबूर हो जाती है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपनी शैक्षिक यात्रा के साथ-साथ अपनी सफलता के तरीका भी बताएं उन्होंने कहा अपने साथ उत्पीड़न पर चुप रहना पूरी महिला पीढ़ी के साथ अन्याय करने जैसा है। डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की निर्देशक मैडम छवि ने बताया कि उनके पिता जिले की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में से एक थे लेकिन उन्होंने कहा कि मेरे नाम से कोई बच्चे ना जाने जाएं उनकी यह बात मुझे चुभ गई और ₹4000 की पूंजी से मैं विद्यालय संचालन का काम शुरू किया इसके पूर्व मैंने सीपीएमटी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी लेकिन मुझे लखनऊ मेडिकल कॉलेज ना मिलने के कारण इस पढ़ाई को नहीं कर पाई और आज डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल समाज में लोगों को शिक्षित करने का काम कर रहा है। डॉ राजुल सिंह ने अपनी दादी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने 40 के दशक में स्नातक की उपाधि प्राप्त कर परिवार की 200 महिलाओं को स्नातक बनवाने में सहायता की उन्होंने भी छात्राओं का आह्वान किया कि वह अपना भविष्य निर्माण स्वयं करें विधि सलाहकार अमृता मिश्रा ने छात्रों को सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता की विधिक जानकारी दी उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद भी किया। कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव मेजर डॉक्टर एसपी सिंह ने कहा कि वह स्वयं तीन पुत्री के पिता है और उनकी एक पुत्री अमेरिका में दूसरी मुंबई में और तीसरी बेंगलुरु में सेवारत है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटियों पर गर्व है। प्राचार्य डॉक्टर विनय संस्था ने धन्यवाद ज्ञापित किया जबकि कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति की संयोजक डॉ. डिंपल जैन ने किया। कार्यक्रम को संचालित करने में डॉ. तसनीम फातिमा ज़ैदी डॉ. गजाला खातून डॉ. सुधा शुक्ला का विशेष योगदान रहा इस मौके पर विवेक जायसवाल, डॉ. अर्चना निगम, गुंजन शर्मा, सविता वर्मा, डॉ. प्रिया अग्रवाल, डॉ रश्मि मिश्रा, डॉ राजू निगम डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी डॉक्टर अजय प्रताप सिंह, उमेश प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह तथा साधना सिंह के अतिरिक्त कार्यालय अधीक्षक राजवंत सिंह उपस्थित रहे।