राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
आगामी त्यौहार परम्परागत उत्साह से आपसी भाई चारे के साथ मनाए जाएं
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित
राजगढ 21 मार्च, 2024
आगामी दिनों में आने वाले होली, रंगपंचमी, नवदुर्गा, रामनवमी, महावीर जयंती एवं ईद-उल-फितर सहित अन्य त्यौहार परम्परागत उत्साह एवं आपसी भाई चारे के साथ मनाने के जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मण्डराह सहित शांति समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में सभी त्यौहार परम्परागत उत्साह एवं आपसी भाई चारे के साथ मनाने की सभी से अपील की गई। साथ ही बडे सार्वजनिक आयोजनों की पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने के लिए भी आयोजकों से कहा गया। त्यौहारों के दौरान सुचारू विद्युत आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति एवं साफ-सफाई के इंतजाम रखे जाने के निर्देश दिए गए। महत्वपू्र्ण स्थानों पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड इत्यादि के इंतजाम रखे जाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को पाबंद किया गया। त्यौहारों के चल समारोह आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था भी पुख्ता रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपील की गई की भी होली एवं रंगपंचमी त्यौहार के दौरान नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं। साथ ही रंग लगाने में किसी के साथ जबरदस्ती न की जाए। इस दौरान शांति समिति के सदस्यों द्वारा आवश्यक सुझाव भी दिए गए।