ब्राइट फ्यूचर मिडिल स्कूल महरोई में मनाई गई होली,बच्चों में रहा उत्साह।
रिपोर्टर विजय कुमार यादव
उमरिया जिला में ब्राइट फ्यूचर मिडिल स्कूल महरोई में आयोजित कार्यक्रम में फूलों की होली खेलते राधा कृष्ण बने बच्चे। शनिवार को शहर के स्कूल में होली से पहले ही जमकर अबीर- गुलाल उड़े। होली गीत के बीच होली मिलन समारोह में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। रंग व अबीर उड़ाकर होली गीत पर जमकर थिरके। एक- दूसरे को रंग लगाकर शुभकामना दी।
शहर के ब्राइट फ्यूचर मिडिल स्कूल में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में बच्चे रंग, अबीर व गुलाल उड़ाकर होली गीत पर जमकर थिरके। वहीं प्ले ग्रुप से लेकर यू के जी तक के बच्चों ने राधा- कृष्ण के परिधान में होली गीत पर नृत्य किया।
प्रिंसिपल मो. इरफान ने कहा कि होली का त्योहार खुशियों एवं रंगों का पर्व है। इसे हमें सावधानी पूर्वक और इको फ्रेंडली रूप में मनाया जाता है। ब्राइट फ्यूचर मिडिल स्कूूल महरोई में बच्चों ने होली गीत पर नृत्य कर बरसाने की होली की झांकी प्रस्तुत की।
डायरेक्टर मो. रईस, ने बच्चों को होली की शुभकामना दी।
इस अवसर पर शिक्षिका निशा साहू, करिश्मा प्रजापति, दीपा साहू, गुड़िया साहू, अनीता कोल, रिचा साहू, रुचि सिंह, इशरत बानो, पत्रकार विजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे। ब्राइट फ्यूचर मिडिल स्कूल महरोई में होलिका उत्सव मनाया गया। प्रधानाध्यापक निशा साहू ने बच्चों को होली पर्व पर प्रकाश डालें। और उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द एवं प्रेम का प्रतीक है।