Holi Celebration: मऊ में सिपाहियों के साथ रंग में सराबोर दिखे एसपी, पुलिस लाइन में मनाई गई होली।
मऊ। जनपद में होली के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस लाइन में जमकर होली खेली गई। सिपाहियों के साथ एसपी भी रंग में सराबोर दिखे।
हर वर्ष की भांति होली के दूसरे दिन यानी मंगलवार को मऊ पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया गया। सिपाहियों के साथ एसपी ने भी जमकर होली खेली। इस दौरान गीतों पर ठुमके भी लगाए गए।
होली समारोह में पुलिस अधीक्षक इलमारन, सीओ मधुवन अभय सिंह, सीओ घोसी दिनेशदत्त मिश्रा, मुहम्मदाबाद गोहना, सीओ अजय विक्रम सिंह सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मियों द्वारा गुलाल व रंगो से जमकर होली खेली गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ एसपी ने होली के मधुर गीतों पर ठुमका लगाते दिखे।
ज़ियाउल हसन अंसारी
मण्डल ब्यूरो
वाराणसी आजमगढ़ मण्डल