संवाददाता धीरज विश्वकर्मा
एसपी नरसिंहपुर अमित कुमार एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री नागेन्द्र पटेरिया द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आदर्श आचार संहिता के नियमानुसार पालन हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 30/03/2024 को थाना प्रभारी गाडरवारा उमेश तिवारी एवं पुलिस टीम द्वारा रंगपंचमी कानून व्यवस्था कस्बा भ्रमण ड्यूटी के विश्वनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चीचली रेल्वे फाटक के पास गाडरवारा में मरघटा निवासी सोहेल खान अपने हाथ में देशी रिवॉल्वर लहरा रहा है,जिससे लोग भयभीत हो रहे है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर गिरफ्त में लिया गया । पूछताछ पर जिसने अपना नाम *सोहेल उर्फ शोहेब उर्फ फग्गो पिता नईम उर्फ नहीम खान उम्र 21 वर्ष निवासी मरघटा मोहल्ला विवेकानंद वार्ड गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर* का होना बताया । संदेही की समक्ष गवाहान सोहेल उर्फ शोहेब उर्फ फग्गो खान के कब्जे से *एक अवैध 0.32 बोर देशी रिवाल्वर कीमती करीबन 10,000 रुपए* जप्त कर कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी को समक्ष गवाहान विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना गाडरवारा में आयुध अधिनियम की संगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।