संवाददाता महेंद्र पाण्डेय
खुरई। सागर संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लता वानखेड़े को खुरई विधानसभा क्षेत्र में रिकार्ड मतों से विजयी बनाना हैं, इसके लिए क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर अधिक से अधिक मतदान कराना है। यह उद्गार भाजपा के वरिष्ठ नेता लखन सिंह ने शक्ति केन्द्र टोली एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठके में व्यक्त किये।
भाजपा नेता लखन सिंह ने गुरूवार 4 अप्रैल को बरोदियाकलां में मालथौन और बांदरी मंडल तथा खुरई में नगर एवं ग्रामीण मंडल के शक्ति केन्द्र टोली व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जहां संबोधित करते हुए लखन सिंह ने कहा कि हाल के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के मतदाताओं ने रिकार्ड मतों से भूपेन्द्र भैया को विजयी बनाया है। अब सागर संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लता वानखेड़ें को और ज्यादा मत देकर नया रिकार्ड बनाना है। यह तभी संभव होगा, जब हमारी शक्ति केन्द्र टोलियां और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर अधिक से अधिक मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करे।
उन्होंने कहा कि सागर संसदीय क्षेत्र के चुनाव में सभी को समर्पित होकर कार्य करना है। जिससे खुरई विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड वोटिंग हो सके। हमें ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं रहना। पिछले विधानसभा चुनाव जैसे मेहनत अब एक बार और करना है। अब सबके सहयोग से ही क्षेत्र में एक लाख मतदान का लक्ष्य पूरा होगा। भाजपा नेता लखन सिंह ने प्रदेश भाजपा द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों की जानकारी बैठकों में दी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामकुमार बघेल, नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, श्रीमती मीना कुशवाहा, आर.सी. दुबे, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, बलवीर राजपूत, प्रदीप दुबे, केसरी सिंह, गोविन्द्र सिंह कोमल यादव, राम सिंह, बलराम सिंह, आशीष पटैरिया, दयाराम चौरसिया, निरंजन सिंह, सुखपाल सिंह सरनाम सिंह, भरत तिवारी, नीलेश अहिरवार, श्रीमती लक्ष्मी लोधी, कल्याण सिंह, देवेन्द्र सिंह बुंदेला, राजकुमार अहिरवार, राजाराम, मदन दुबे, पप्पू मुकद्दम,उदयपाल परमार, देवीदयाल कुशवाहा, हरिनारायण कुशवाहा, अभय सिंह लोधी, संतोष अहिरवार, रावराजा राजपूत, रानू शर्मा, गोलू राय आदि लोग उपस्थित थे।