अबैध शराब मामले में भाजपा नेता का पिता गिरफ्तार, भाई फरार
जिला पंचायत सदस्य हेतु गोहन सीट से भाजपा से है दावेदार
उरई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रो में अबैध शराब कारोवारियो, वांछितो एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे धड्पकड़ अभियान के तहत रामपुरा पुलिस को भारी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भाजपा नेता के घर से गैर प्रान्त की अंग्रेजी शराब के साथ भाजपा नेता के पिता सहित दो लोगो को मौके से पकड़ लिया। जबकि उसका भाई पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाव रहा। जिसकी पुलिस सरगमी से तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में सरगर्मियां तेज है। कोई जिला पंचायत सदस्य के लिए कोई तो प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में अपनी अपनी किस्मत अजमाने को उतारू है। हर दावेदार या प्रत्याशी मतदाताओ को अपनी तरफ लुभाने के कोई भी कोर कसर छोड़ना नहीं चाहता। अपनी जीत दर्ज कराने हेतु मतदाताओ के लिए चोरी छिपे शराब पार्टियों का दौर भी जारी है। जिसको लेकर पुलिस द्वारा एसपी के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रामपुरा थानाध्यक्ष जेपी पाल ने गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर ग्राम गोरा चिराइया में छापा डालते हुए भाजपा नेता कमलेश शिवहरे के घर से एमपी निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ उनके पिता ओम प्रकाश शिवहरे एवं साथी संतराम राठौर को मौके से शराब सहित दबोच लिया लिया। जबकि पुलिस को देखते ही भाजपा नेता का भाई एवं प्रधानपति मुकेश शिवहरे भागने में कामयाव रहा। जिसकी पुलिस ने सरगमी से तलाश करना शुरू कर दिया है। रामपुरा थानाध्यक्ष जेपी पाल के अनुसार आरोपितो के घर से एमपी निर्मित शराब की 23 बोतल एवं 430 क्वार्टर बरामद हुयी है। पुलिस ने पकडे गए भाजपा नेता के पिता सहित दो लोगो को न्यायालय में पेश किया जबकि प्रधानपति मुकेश शिवहरे को वांछित किया गया है। आपको बता दे कि कमलेश शिवहरे गोहन जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित दावेदारी कर रहे है। जिस प्रकार से भाजपा नेता के घर से एमपी निर्मित अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद की और उनके पिता और भाई पर क़ानूनी रूपी चावुक चलाया। उससे कही न कही पार्टी की छवि जरुर धूमिल हुयी है। अब देखना यह होगा कि सत्ता सीन भाजपा उन्हें अपना समर्थन देकर जिला पंचायत सीट गोहन से प्रत्याशी बनाती है। या फिर पार्टी से बाहर का रास्ता अख्तियार करने को लेकर उन्हें मजबूर करती है। जब इस सम्बन्ध में भाजपा के जिला महामत्री दिलीप दुवे से बात करनी चाही तो उन्होंने मीटिंग में होने का हवाला देते हुए फोन काट दिया।

रोहितसोनी जिला ब्यूरो चीफ जालौन