शिवपुरी|अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन, जिला शिवपुरी द्वारा मातृशक्ति के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अवध प्रताप सिंह चौहान एवं सोशल मीडिया प्रभारी शिवम चौहान द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया तथा समाज में नारी शक्ति के महत्व, महिला सम्मान, उनके अधिकारों और समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि समाज में महिलाओं को समान सम्मान और अवसर दिलाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे तथा नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए सामाजिक जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
अंत में सभी मातृशक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।