संवाददाता धीरज विश्वकर्मा
ग्राम पंचायत रोंसरा अंतर्गत विपतपुरा नदी किनारे बने मकानों मे आज दिनांक 8/4/2024 की शाम आये भारी आंधी तूफान से विनोद सेन का मकान पूर्ण तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया, हम बता दें कि हादसा इतना भयानक था कि परिवार मे छोटे बच्चों की तक जान बचाना मुश्किल हो गया, गनीमत रही कि परिवार में कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ है! किंतु घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, परिवार के लोग घर से बेघर हो गए हैं
सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी यह है कि 24/25 वर्षों से निवास कर रहे विनोद सेन के परिवार के लिए ग्राम पंचायत रौसरा द्वारा आवास योजना का लाभ क्यों नहीं उपलब्ध कराया गया ।
यह समझ के परे है, यदि समय रहते विनोद सेन के परिवार को आवास योजना का लाभ मिलता तो यह परिवार आज भीषण हादसे का शिकार नहीं होता ।
हैरानी की बात यह है कि विनोद सेन ने स्वयं बताया की ग्राम पंचायत में कई वर्षों से आवास योजना के लिए गुहार लगा रहा हूं! परंतु आज तक ग्राम पंचायत के जिम्मेदारो ने कोई सुनवाई नहीं की । यदि सुनवाई हुई होती तो आज यह हादसा देखना नहीं मिलता इतना ही नहीं इतनी बड़ी दुर्घटना होने के बाद भी ग्राम पंचायत या प्रशासन के किसी भी प्रतिनिधि या अधिकारी ने मौके पर आकर ना तो कोई जानकारी ली और ना ही किसी प्रकार की तत्काल राहत दिलाई गई ।