हरि नारायण यादव ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़
आगर-मालवा, लोकसभा निर्वाचन-2024 में जिले का कोई भी मतदाता अपना वोट डालने से चुके नहीं, इसको लेकर जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को नगर परिषद् बड़ौद के बूथ अवेयरनेस गु्रप द्वारा सुभाष चौक बड़ौद पर रांगोली बनाकर शत्-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थितजन को नैतिक एवं अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई। उल्लेखनीय है कि विधानसभा क्षेत्र आगर(संसदीय क्षेत्र देवास) में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।