मयंक यादव की रिपोर्ट
बिजनौर के नहटौर पहुंचे अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा आप सब से सपा गठबंधन के प्रत्याशी मनोज कुमार के लिए वोट मांगने आया हु। पहले चरण में ही भाजपा की बौनी नही होने वाली है। 2022 में जनता का भरपूर सनर्थन हमे मिला था। बिजनौरः में भी सीटे जीते लेकिन यंहा हमे हरा दिया गया।
दरअसल लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिजनौर जिले की दोनों लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे । इसी कड़ी में अब चुनाव प्रचार तेज़ हो गया है ।आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बिजनौर की नगीना लोकसभा क्षेत्र के नहटौर पहुंचे जंहा अखिलेश ने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
अखिलेश ने कहा कि जिस सीट पर हम लोग बैठे है वँहा भी बहुत कम वोट से हरा दिया गया है।, यूपी में बहुत जगह हमारे प्रत्याशी हराये गए।
आज मैं आपसे वोट मांगने आया हूं आज बैसाखी का त्यौहार है। बैसाखी की बधाई
जो महापुरुष तस्वीरों में दिखाई दे रहे हैं उन्होंने बहुत संघर्ष किया है ।आजादी के बाद जो सम्मान मिलना चाहिए था सरकारे नहीं दे पाई। भारतीय जनता पार्टी जो सरकार में है यह ऐसी सरकार है हमारे संविधान को बदल देगी। हमारे लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश हो रही है यह संविधान हमे आसानी से नहीं मिला । इसके लिए जाने कितने लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है।
बेरोजगारी पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि आज बेरोजगारी चरम सीमा पर है नौकरी है ना रोजगार है जो सपना दिखाया है कि हम सबसे आगे हैं विश्व गुरु बन जाएंगे कुछ दिनों पहले हमने अपने पढ़ा होगा कि एक नौजवान के हाथ में डिग्री होगी। डिग्री मिली है तो नौकरी मिलेगी नौजवान हताश हो गया नौजवान ने आत्महत्या ली और केवल एक नौजवान ने नहीं बल्कि बहुत लोगो ने आत्महत्या की।
पेपर लीक हुए उसके बाद दीवाना आत्महत्या की।
ढाई लाख वोट हर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कम हो गया है।
जो लोग नारा दे रहे हैं कि 400 पर उन्हें आखिरकार मुख्यमंत्री को क्यों जेल भेजना पड़ रहा है। अगर 400 पार पर सरकार बना रहे थे तो आपको दिल्ली के अरविंद केजरीवाल को क्यों जेल भेजना पड़ा। आपकी तो सरकार बन रही थी तो झारखंड के मुख्यमंत्री को क्यों जेल भेजा।
अखिलेश ने बीजेपी को सबसे ज ज्यादा साजिश करने वाली पार्टी बताया।
इलेक्टरल बॉन्ड का कैसे पैसा पहुंच गया बीजेपी के पास यह अरविंद केजरीवाल आप पार्टी और अन्य लोगों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। सोचो आप एक कंपनी बीजेपी को इलेक्ट्रॉन बोर्ड से पैसा दे रही है उसे पर कोई कार्रवाई नहीं है और दूसरी तरफ साजिश कर करके दूसरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है क्या आपको नहीं दिखाई दे रहा जिसके ऊपर एक केस नहीं उसे झूठा केस बनाकर के जेल भेजा जा रहा है और इलेक्ट्रोल बांड केवल 100 करोड़ के नहीं लिए हैं चंदा 1000 करोड़ दिया गया है।
बाजार में जो महंगाई दिखाई दे रही है वह भारतीय जनता पार्टी के चंदा वसूली की महंगाई है। यह वह लोग हैं जिन्हें कानून से लेकर संविधान तक के किसी की चिंता नहीं है।
राज्यसभा चुनाव पर बोलते हुए कहा कि हमारे विधायकों को लालच देकर तोड़ा गया है । हमारे जो विधायक गए हैं उन्हें दिल्ली से सिक्योरिटी मिली है। यूपी से तो मिली ही है । लेकिन दिल्ली से पैकेज में सिक्योरिटी मिली है। दिल्ली वाले सिक्योरिटी देने में उस्ताद है सिक्योरिटी इसलिए दे रहे हैं कि चुनाव में लाभ ले सकें। लेकिन जो माहौल है जो स्थिति है जो हालात हैं इस बार किसान नौजवान और मुसलमान भाई इस भारतीय जनता पार्टी को हटाने का काम करेंगे।
अखिलेश ने कहा कि मनोज कुमार जो नगीना से प्रत्याशी है वह जज की कुर्सी छोड़ कर आए हैं जो कुर्सी छोड़कर अधिकारी राजनीति में आते हैं वह सत्ता पक्ष के साथ जाते हैं पहले इंसान है जो विपक्ष के साथ आए है।