राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत सोमवार 15 अप्रैल को जिले में पांच अभ्यार्थियों द्वारा छह नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा क्षेत्र क्रमांक – 20 राजगढ से भारतीय जनता पार्टी से श्री रोडमल नागर द्वारा दो नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए। नेशनल वर्ल्ड लीडर पार्टी से श्री जितेन्द्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी से राजेन्द्र प्रसाद एवं निर्दलीय के रूप में श्री राधेश्याम मालवीय एवं श्री जगदीश कारपेंटर द्वारा एक-एक नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया।