ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज से कैलाश चंद्र सोनी हमीरपुर
हमीरपुर। जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध असलहों के प्रति चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जलालपुर पुलिस ने एक असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को अवैध असलहों व असलहा बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।अपर पुलिस अधीक्षक माया राम वर्मा ने बताया कि पकड़े गए उक्त अभियुक्त असलहा बनाने का कार्य करते थे।जो विभिन्न जनपदों में सफ्लाई करते थे।
आपको बता दे कि जनपदीय पुलिस द्वारा क्राइम को अंकुश लगाने के लिए अवैध असलहों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जलालपुर थाना प्रभारी के ब्रजमोहन व उनकी टीम में उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश पांडेय व नरेंद्र कुमार यादव तथा कांस्टेबल मनोज कुमार ललित कुमार व अभिषेक मौर्या द्वारा अपराध व अपराधियो पर लगाम लगाने के उद्देश्य से भ्रमण पर निकले थे कि तभी खास मुखबिर द्वारा अवैध असलहा फैक्ट्री संचालित करने की सूचना प्राप्त हुए जिसके आधार पर जब थाना प्रभारी ब्रजमोहन व उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ही चंदा डेरा रोड पथरी के जंगल मे बाबूल के पेड़ के नीचे जब छापेमारी की तो अवैध असलहा फैक्ट्री संचालित कर रहे राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरसई निवासी चंद्रभान विश्वकर्मा पुत्र बाबूराम विश्कर्मा तथा उसका साथी विन्दा राजपूत पुत्र महिपाल निवासी ग्राम टोला रावत कोतवाली राठ को अवैध शस्त्र निर्माण करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।जिनके कब्जे से 16 अवैध तमंचा 315 बोर, 2 अवैध तमंचा 12 बोर,एक देशी रिवाल्वर 06 राउंड,02 कुल बरामदगी 19 असलहा निर्मित व अर्धनिर्मित , कारतूस व असलहा बनाने का उपकरण बरामद किया है।पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वह अवैध असलहा,सुनसान जगह खेतो में जंगल में ,ट्यूबवेल,कोठरियों,सहित सुरक्षित स्थानों को चिन्हित कर अवैध असलहा फैक्ट्री संचालित कर असलहा निर्मित करते थे।उन असलहों को विभिन्न जनपदों में सफ्लाई कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।वही प्रेस वार्ता में खुलासे के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा ने बताया कि जनपदीय पुलिस द्वारा चुनाव के मद्देनजर अपराध व अपराधियो पर अंकुश कसने हेतू एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत अवैध असलहा फैक्ट्री संचालित कर रहे दो अभियुक्तों को भारी मात्रा में अवैध असलहा व फैक्ट्री उपकरणों सहित जलालपुर पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।