पारायण समिति द्वारा श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर आगर पर जन्मोत्सव मनाया, बालाजी हर संकट करेंगे दूर
राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
राजगढ़ जिले के ब्यावरा तहसील के ग्राम आगर में पारायण समिति के द्वारा श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर बाबा का विशेष श्रृंगार कर जन्म उत्सव मनाया
हिन्दू धर्म में हर साल की तरह इस बार भी चैत्र माह के शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती बड़े ही जश्न के साथ मनाई गई, क्योंकि इसी दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था. ऐसी मान्यता है कि बजरंगबली आज भी धरती पर सशरीर मौजूद हैं. वह आज भी सभी के संकटों का निवारण करते हैं इसलिए उन्हें संकट मोचन के नाम से भी जाना जाता है.
हनुमान का जन्म उत्सव शुभ मुहूर्त में किया गया
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शुभ मुहूर्त में पूजा पाठ श्रंगार आदि बाबा का विशेष किया गया
हिंदू मान्यता के अनुसार, कलयुग में राम भक्त हनुमान जी की साधना सभी सुखों को दिलाने और मनोकामनाओं को पूरा करने वाली मानी गई है. हर युग में पृथ्वी पर मौजूद रहने वाले हनुमान जी की साधना के पुण्य फल से व्यक्ति के जीवन से जुड़ा बड़ा से बड़ा कष्ट पलक झपकते ही दूर हो जाते हैं. इसके अलावा आपको जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.