ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर ..7415646812
बस्तर कमिश्नर और आईजी ने कांकेर लोकसभा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*
*मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
जगदलपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत द्वितीय चरण में लोकसभा कांकेर क्षेत्र के विधानसभा केशकाल के अंतर्गत मतदान केंद्र 85 धनोरा, अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के आमाबेड़ा, उसेली, गुमझीर और कांकेर विधानसभा क्षेत्र के मलांजकुडुम मतदान केंद्रों का निरीक्षण बस्तर कमिश्नर श्री श्याम धावड़े और आईजी श्री सुंदरराज पी. ने मंगलवार को किया। उन्होंने मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या और उनकी सुविधाओं का भी संज्ञान लेकर गर्मी को देखते हुए छाया, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कमिश्नर ने मतदान के लिए बुजुर्ग, महिलाओं और गर्भवती, छोटे बच्चों वाली महिलाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान के दिन आपातकालीन चिकित्सा सुविधा व्यवस्था के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तैयारियों का भी जायजा लिया।