ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

कलेक्टर ने गेहूं खरीदी केन्द्र नरवार का किया औचक निरीक्षण

```

कलेक्टर ने गेहूं खरीदी केन्द्र नरवार का किया औचक निरीक्षण।
शासन व्दारा क्वालिटी नियंत्रण में दी गयी छूट का लाभ किसानों को दें – कलेक्टर।

रिपोर्टर विजय कुमार यादव

उमरिया 28 अप्रैल – कलेक्टर धरणेन्द कुमार जैन ने गेहूं खरीदी केन्द्र नरवार 25 का औचक निरीक्षण किया तथा किसानों से उपार्जन के संबंध में जानकारी ली, आपने बताया कि शासन व्दारा गेहूं खरीदी में एफ ए क्यू की छूट दी गयी है। किसानों को इसका लाभ दिया जाय, यहाँ गेहूं की खरीदी बाला एस एच जी व्दारा की जा रही है, अभी तक 5 किसानों से 236 क्विंटल गेहूं की खरीदी की गयी है। 60 किसानों ने स्लाट बुकिंग करायी है, यहाँ 13 ग्रामों के किसानों व्दारा गेहूं का उपार्जन कराया गया है।
कलेक्टर ने चौपाल लगाकर राशन वितरण की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि अनाज मिलता है। यहाँ 900 आयुष्मान कार्ड बनने थे, 533 ही बने हैं। शेष आधार कार्ड नही होने के कारण लंबित है। कलेक्टर ने शिविर लगाकर आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए। आपने ग्रामीणों को अपने बच्चों को स्कूल तथा आंगनवाड़ी भेजने की समझाइश दी, तथा अवकाश के दिनों में स्कूलों में लगने वाले समर कैंप में खेल चित्रकला आदि जैसी गतिविधियों में शामिल करने की समझाइश दी। गांव में नल जल योजना है, सेहरा टोला में क ई घरों में प्रेसर के कारण पानी नहीं मिल पाने की बात ग्रामीणों ने बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *